Small Business ideas : ₹60 हजार महीना कामना है तो, सिर्फ एक लाख में शुरू करे यह दुकान

नए बिज़नेस आईडिया की तलाश में हो तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। आज के समय में पैसा कमाना कोई बड़ी बात नहीं है बस हम अपनी शर्तो पर पैसे नहीं कमा सकते है। आज आपके लिए हम एक ऐसा New Business Idea लेकर आये है जिसमे आप मात्र 1 लाख से अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है और प्रतिमाह ₹60 हजार तक की इसमें कमाई बहुत ही आसानी से कर सकते है। अगर इसमें आप बस कुछ नियमो का पालन कर लेंगे तो इसमें आप जरूर सफल होंगे।

आज हमारा देश बहुत ही तेजी से EV- इलेक्ट्रिक व्हीकल अपना रहा है। कुछ ही समय में डीजल और पेट्रोल की जगह बैटरी ले लेगी। आज के समय में इलेक्ट्रिक रिक्शा और बाइक ने तो क्रांति ही ला दी है। बड़े बड़े शहरो के साथ साथ छोटे शहरो में भी इलेक्ट्रिक रिक्शा सवारी और सामान ले जाते हुए जगह जगह आपको दिख जायेंगे। बहुत सी कंपनियों ने बिज़नेस के हिसाब से इलेक्ट्रिक रिक्शा में ऐसे रेफ्रिजरेटर लगा दिए है जो बैटरी से चलते है। ऐसे ई-रिक्शा ₹70 हजार रूपये के आसपास आपको मिल जायेंगे। एक छोटा सा फ्रिज लगा हुआ रिक्शा आपको खरीदना है और उसे थोड़ा ऐसा सजाना है जिससे ठंडक और ताजगी का एहसास लोगो को हो। 

अब आपको रोज सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर से अपने इलेक्ट्रिक रिक्शा में कुछ ताजे फल, फलो का जूस निकालने वाली मशीन, कुछ अंकुरित अनाज,दूध, दही, टोस्ट, ब्रेड, बटर मिल्क और घी आदि सामान रख के निकल जाना है ऐसी जगह जहा लोग ज्यादा संख्या में मॉर्निंग वॉक पर आते है। अगर लोगो को मॉर्निंग वॉक के समय ऐसे ताजा आइटम मिल जाए तो बात ही अलग हो जाती है। आपके पास लोग ताजा फलो का जूस और फल लेने आएंगे।

अब दूसरा राउंड लगाना है आपको अपने आसपास की सबसे पॉश कॉलोनीयो में जिसमे आप दूध, दही, टोस्ट, ब्रेड, बटर मिल्क और घी आदि सामान सप्लाई करेंगे और फिर ताजी सब्जियां भी सप्लाई करेंगे। सब्जियाँ फ्रिज में ज्यादा समय तक फ्रेश रहेंगी। आपको अपने रिक्शा में एक सब्जी काटने की कटर भी रखना है। हर कोई चाहता है को उन्हें सब्जी काट कर मिल जाए। इससे आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।

दोपहर को आपको थोड़ा आराम करना है और अपना इलेक्ट्रिक रिक्शा चार्ज करना है। आप चाहे तो 5 बजे फिर से सब्जियाँ लेकर किसी बड़ी कॉलोनी में जा सकते है। अब आपको 7 बजे के बाद इलेक्ट्रिक रिक्शा में आइसक्रीम लेकर अपने शहर की भीड़ भाड़ वाली किसी अच्छी पर निकल जाना है।

यह एक बहुत ही अच्छा प्रॉफिटेबल बिजनेस आईडिया है। इस बिज़नेस में पूरा खेल टाइम का और आपकी मेहनत का है। इस बिज़नेस में आपके पास लोगो की दैनिक जरूरतों के प्रोडक्ट है इसलिए कोई सामान ख़राब भी नहीं होना है। इलेक्ट्रिक रिक्शा किराये पर भी मिलते है कुछ समय करके देखिये अगर जम जाए तो अपना रिक्शा खरीद लीजिये।

Leave a Comment